![]() |
Representative image |
(Metals found in Chhattisgarh )
● छत्तीसगढ़ (CG) में 28 प्रकार के खनिज उपलब्ध है। छत्तीसगढ़ राज्य खनिज विकास निगम का मुख्यालय रायपुर में स्थित है।
● छ.ग. के कोरबा जिला राज्य में सबसे अधिक खनिज राजस्व उत्पन्न करता है। कोरबा जिला छत्तीसगढ़ की अधिकांश कोयला खदानों का घर है।
● भारत की सबसे बड़ी भूमिगत और यंत्रीकृत कोयला खान कोरबा जिले में है। छत्तीसगढ़ में कोयले की खाने मुख्यतः गोंडवाना कल्प की है। देश के कुल कोयला उत्पादन में छ.ग. का 18.08 प्रतिशत योगदान है।
● कोयला उत्पादन की दृष्टि से छत्तीसगढ़ का देश में द्वितीय स्थान है। प्रदेश में कोयले के सबसे अधिक अनुमानित संचित भण्डार मांदधारी (कोरबा) में स्थित है।
● देश के कुल लौह अयस्क भण्डार में छ.ग. का 18.67 प्रतिशत योगदान है। छत्तीसगढ़ में धारवाड़ क्रम की चट्टानों का महत्व लौह अयस्क के लिए हैं।
● देश की लौह अयस्क की खुली खदान छ.ग. में दंतेवाड़ा जिला में स्थित है।
● लौह अयस्क उत्पादन के मामले में छत्तीसगढ़ का देश में चौथा स्थान है। बैलाडीला से लौह अयस्क जापान को निर्यात किया जाता है।
● राज्य में टिन और लौह अयस्क का प्रमुख उत्पादक दंतेवाड़ा जिला है।छत्तीसगढ़ में सर्वाधिक टिन अयस्क सुकमा एवं दंतेवाड़ा जिले में प्राप्त होता है।
● बॉक्साइट उत्पादन की दृष्टि से छ. ग. का देश में पंचम स्थान है। देश के कुल बॉक्साइट उत्पादन में छ.ग. का 12 प्रतिशत योगदान है। देश के कुल बॉक्साइट भण्डार में छ.ग. का 4.50 प्रतिशत योगदान है। छत्तीसगढ़ की बेसाल्ट चट्टानों में बॉक्साइट पाया जाता है।
● छत्तीसगढ़ में चूने के पत्थर का विस्तृत क्षेत्र कड़प्पा युग का है। चूना पत्थर उत्पादन की दृष्टि से छ.ग. का देश में पंचम स्थान है। 2010 के अनुसार छ.ग. में देश के 5.15 प्रतिशत चूना पत्थर का भंडारण है। देश के कुल चूना पत्थर उत्पादन में छ.ग. का 9.15 प्रतिशत योगदान है।
● दुर्ग जिले में नंदिनी-खंदिनी प्रसिद्ध चूने के पत्थर का निक्षेप है। अलेक्जेण्ड्राइट खनिज की प्रमुख खदान गरियाबन्द (सेंदमुड़ा-देवभोग) जिले में स्थित है।
● छत्तीसगढ़ में बीजापुर एवं सुकमा में सर्वाधिक कोरंडम पाया जाता है।
● छत्तीसगढ़ का सबसे अधिक फ्लोराइट प्राप्त करने वाला जिला महासमुंद है।
● राज्य में सिलीमिनाइट खनिज दंतेवाड़ा/बस्तर जिले में पाया जाता है।
● बलरामपुर के तातापानी क्षेत्र में खनिज जल पाया जाता है।
● राजनांदगांव के मोहला के गुडवार स्थान पर यूरेनियम के पाये जाने के संकेत मिले है।
● छत्तीसगढ़ में सबसे अधिक ताम्र अयस्क बस्तर में पाया जाता हैं।
● मैंगनीज मुख्य रूप से छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में पाया जाता है।
● छत्तीसगढ़ में सीसा दुर्ग से प्राप्त होता हैं।
● छत्तीसगढ़ में बेरिल खनिज का भंडार जशपुर में पाया जाता हैं
● फ्लोराइड खनिज का भंडार छत्तीसगढ़ के राजनांदगाँव जिले में पाया जाता है।
● छ.ग. राज्य के नदी ईब के कछार में हीरा कणों के पाये जाने का प्रमाण प्राप्त हुआ।
● ‘गेरु’ छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में सर्वाधिक पाया जाता हैं।
● छत्तीसगढ़ की प्रसिद्ध कोयले की खान ,कोरिया जिले में स्थित है।
● खनिज सामग्री से राज्य के कुल राजस्व में कोयला सबसे अधिक योगदान देता है, जो कुल राजस्व का 47 प्रतिशत है।
● देश के कुल टिन अयस्क उत्पादन में छ.ग. का योगदान 100 प्रतिशत है।
● डोलोमाइट उत्पादन की दृष्टि से छ.ग. का देश में द्वितीय स्थान है।
● सुकमा जिले के केरलापाल क्षेत्र में ग्रेफाइट प्राप्त होता है।
● देश के कुल डोलोमाइट भण्डार में छ.ग. का योगदान 12 प्रतिशत है।