मामले की जांच कर रही पुलिस ने रॉबर्ट (Robert) नाम के 22 वर्षीय युवक को हिरासत में लिया है। शुरुआत में बताया जा रहा था कि हमलावर एक श्वेत व्यक्ति था, जिसने सफेद और नीले रंग की टी-शर्ट पहन रखी थी।
अमेरिका के शिकागो (Chicago) शहर में हाइलैंड पार्क के पास स्वतंत्रता दिवस परेड के दौरान सोमवार को हुई गोलीबारी में कम से कम छह लोगों की मौत हो गई और 24 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि हमलावर ने एक बिल्डिंग की छत से फायरिंग की.
मामले की जांच कर रही पुलिस ने 22 वर्षीय रॉबर्ट ई क्रेमो (Robert E Cremo) को हिरासत में लिया है। शुरुआत में बताया जा रहा था कि हमलावर एक श्वेत व्यक्ति था, जिसने सफेद और नीले रंग की टी-शर्ट पहन रखी थी।
लेक काउंटी मेजर क्राइम टास्क फोर्स के प्रवक्ता क्रिस्टोफर कोवेली ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि हमलावर ने परेड में भाग लेने वालों पर एक छत से एक राइफल दागी और राइफल बरामद कर ली गई। हालांकि, यह पता नहीं चल पाया है कि उसने किस बिल्डिंग की छत से फायरिंग की। कोवेली ने कहा कि पुलिस का मानना है कि केवल एक शूटर ने हमले को अंजाम दिया।
प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि उन्होंने कंबल से ढके खून से लथपथ शव और सैकड़ों लोगों को अपनी जान बचाने के लिए भागते देखा। सन-टाइम्स ने बताया कि परेड सुबह करीब 10 बजे शुरू हुई, लेकिन 10 मिनट की गोलीबारी के बाद इसे रद्द कर दिया गया। सन टाइम्स के एक संवाददाता ने कहा कि उसने खून से लथपथ कुछ शव कंबलों से ढके देखे थे। कई प्रत्यक्षदर्शियों ने अखबार को बताया कि उन्होंने गोलियों की आवाज सुनी थी।