Sunday, October 1, 2023
HomeCommonwealth games 2022Commonwealth Games 2022: Mirabai Chanu ने भारत को दिलाया पहला गोल्ड

Commonwealth Games 2022: Mirabai Chanu ने भारत को दिलाया पहला गोल्ड

Mirabai Chanu: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को पहला मेडल मिला है. मीराबाई चानू ने भारत की ओर से गोल्ड मेडल जीता है। ओलंपिक चैंपियन ने एकतरफा अंदाज में पदक जीता।

Mirabai won India's first gold in Commonwealth Games 2022

Mirabai won India’s first gold in Commonwealth Games 2022: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को पहला गोल्ड मिला है. टोक्यो ओलंपिक में भारत के लिए सिल्वर मेडल जीतने वाली मीराबाई चानू ने देश के लिए पहला गोल्ड मेडल जीता है. मीराबाई ने 49 किलो भार वर्ग में अपना कमाल दिखाते हुए स्वर्ण पर कब्जा किया। यह इस साल भारत का पहला गोल्ड मेडल है।

मीराबाई ने रिकॉर्ड के साथ गोल्ड मेडल अपने नाम किया

मीराबाई ने राष्ट्रमंडल खेलों में 49 किलोग्राम भार वर्ग में एकतरफा अंदाज में स्वर्ण पदक अपने नाम किया है। दूसरे देशों के खिलाड़ी आज मीराबाई के आसपास भी नहीं थे। चाहे वह स्नैच हो या क्लीन एंड जर्क। मीराबाई अन्य खिलाड़ियों से काफी आगे थीं। मीराबाई ने स्नैच में 88 किलो वजन उठाया। वहीं उन्होंने क्लीन एंड जर्क में कुल 113 किलो वजन उठाया। इस तरह उनका कुल स्कोर 201 रहा। इतना ही नहीं मीराबाई ने कॉमनवेल्थ रिकॉर्ड के साथ यह गोल्ड मेडल अपने नाम किया है।

कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 भारत का पहला गोल्ड

राष्ट्रमंडल खेलों 2022 में यह भारत का पहला गोल्ड पदक है। इसके साथ ही भारत के पास अब कुल 3 पदक हो गए हैं। ये तीनों मेडल वेटलिफ्टिंग में ही आए हैं। मीराबाई से पहले संकेत महादेव ने रजत और गुरुराज पुजारी ने भारत के लिए कांस्य पदक जीता। मॉरीशस की मेरी हनीत्रा रोयल्या रानिवोसोआ ने कुल 172 किग्रा भार उठाकर चानू के बाद दूसरा स्थान हासिल किया, जबकि कनाडा की हन्ना कमिंसकी ने 171 किग्रा भार उठाकर कांस्य पदक जीता। चानू ने स्नैच कैटेगरी में कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप और कॉमनवेल्थ गेम्स के रिकॉर्ड तोड़े। उन्होंने क्लीन एंड जर्क और कुल वजन में भी नए रिकॉर्ड बनाए।

The golden girl #MirabaiChanu snatch complete with personal beat 88 KG. pic.twitter.com/pizVDaIEKw

— Vipin yadav (@i_am_vipinyadav) July 30, 2022

प्रधानमंत्री ने बधाई दी

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मीराबाई चानू को गोल्ड मेडल जीतने पर बधाई दी है. पीएम ने ट्वीट के जरिए कहा, ‘असाधारण मीराबाई चानू ने एक बार फिर भारत को गौरवान्वित किया है! हर भारतीय इस बात से खुश है कि उसने बर्मिंघम खेलों में स्वर्ण पदक जीता और राष्ट्रमंडल का एक नया रिकॉर्ड बनाया। उनकी सफलता कई भारतीयों को प्रेरित करती है, खासकर नवोदित एथलीटों को। 

The exceptional @mirabai_chanu makes India proud once again! Every Indian is delighted that she’s won a Gold and set a new Commonwealth record at the Birmingham Games. Her success inspires several Indians, especially budding athletes. pic.twitter.com/e1vtmKnD65

— Narendra Modi (@narendramodi) July 30, 2022

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments