Sunday, October 1, 2023
HomeBattle Ground Mobile Indiaभारत में BGMI BAN! गेमर्स में मचा हड़कंप, PUBG के जैसे रातों-रात...

भारत में BGMI BAN! गेमर्स में मचा हड़कंप, PUBG के जैसे रातों-रात हुआ गायब

BGMI BAN: बैटल ग्राउंड मोबाइल इंडिया को लेकर भारत में हड़कंप मच गया है, दरअसल यह गेम अब Google Play Store पर नहीं दिख रहा है, जिससे गेमर्स अब निराश हो रहे हैं।

BGMI is Removed From Google Play Store

BGMI is Removed From Google Play Store: लोकप्रिय बैटल रॉयल गेम, BGMI (Battle Ground Mobile India) को बिना किसी पूर्व आधिकारिक सूचना के Google Play Store और App Store से हटा दिया गया है। यह खबर भारतीय गेमर्स के लिए निराशाजनक हो सकती है। दरअसल Android और iOS यूजर्स इस गेम को डाउनलोड नहीं कर पाएंगे। भारत में पहले PUBG को Google Play Store से Ban कर दिया गया था, जिसके बाद इसकी जगह BGMI ने ले ली थी, लेकिन अब इस गेम को भी Google ने हटा दिया है। गेमर्स समझ नहीं पा रहे हैं कि ऐसा क्यों हुआ है।

गेमर्स को लगता है कि इसे PUBG की तरह ही बैन किया गया है। आपको बता दें कि यूजर्स इसे अभी भी थर्ड पार्टी APK वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। हालांकि, Google play store से हटाए जाने के बाद अब गेमर्स डरे हुए हैं और यह मान रहे हैं कि आने वाले कुछ दिनों में इस पर पूरी तरह से बैन लग जाएगा।

अभी भी यहाँ से डाउनलोड हो रहा है

यह गेम अभी भी एंड्रॉइड यूजर्स के लिए डाउनलोड किया जा सकता है, लेकिन आईफोन का इस्तेमाल करने वाले गेमर्स इसे किसी भी तरह से डाउनलोड नहीं कर सकते हैं। अगर आप भी आईफोन यूजर हैं तो आप भी इस गेम को अभी डाउनलोड नहीं कर सकते हैं। BGMI को कंपनी क्राफ्टन इंक द्वारा लॉन्च किया गया था, जिसने PUBG मोबाइल को बाजार में पेश किया था। आपको बता दें कि क्राफ्टन इंक ने PUBG प्रतिबंध के बाद BGMI को बाजार में पेश किया था, जिसमें कुछ बदलाव देखने को मिले लेकिन इसमें PUBG के फीचर्स भी शामिल थे और यही गेम को हटाने का कारण माना जा रहा है।

PUBG को चीनी कंपनी टेनसेंट लाई थी इसलिए सरकार ने इसे बैन कर दिया था। हालांकि PUBG के जाने के बाद BGMI ने गेमर्स को प्लेटफॉर्म दिया, लेकिन अब गेमर्स को एक बार फिर बड़ा झटका लगा है। कुछ लोगों का मानना ​​है कि यह किसी तरह की गलती है। हालांकि यह कैसे हुआ यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। जैसे ही हमें इस मामले में और जानकारी मिलेगी हम आपको इसके बारे में अपडेट करेंगे। सबसे अधिक संभावना है कि इसे किसी सरकारी आदेश के कारण हटा दिया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments